Home / News / मुस्लिम विधवा को प्रेम जाल में फंसा 2 करोड़ ठगी कर फरार हुआ अविनाश CM योगी से…

मुस्लिम विधवा को प्रेम जाल में फंसा 2 करोड़ ठगी कर फरार हुआ अविनाश CM योगी से…

मुस्लिम विधवा ने युवक पर लगाया 2 करोड़ की ठगी का आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दो बच्चों की विधवा मां और एनसीएल कृष्णशीला प्रोजेक्ट में कार्यरत आमरीन अहमद ने अपने पति अविनाश यादव पर 2 करोड़ रुपये की ठगी, मारपीट और पहली शादी छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, जबकि वह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

आमरीन की मुलाकात गाजीपुर निवासी अविनाश यादव से फेसबुक पर हुई थी। बातचीत बढ़ी और दोनों ने फरवरी 2024 में उड़ीसा में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद आमरीन को पता चला कि अविनाश पहले से शादीशुदा है और उसने यह बात उनसे छुपाई थी। आमरीन का कहना है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा धोखा था।

पीड़िता के अनुसार, अविनाश ने शादी के बाद नौकरी, गहने और पेंशन जैसे कई बहानों से उनसे करीब 2 करोड़ रुपये ले लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अविनाश ने कई बार उन पर दबाव बनाया, मारपीट की और धमकियां भी दीं। बाद में आमरीन को जानकारी मिली कि अविनाश अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा है और उन्हें छोड़कर भाग गया है।

मामले की शिकायत सिंगरौली नगर थाने में की गई, जहां पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी परिवार सहित फरार है और पुलिस उसकी खोज में लगी है।

न्याय की तलाश में आमरीन सीधे गोरखपुर पहुंचीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि CM से मिलने के बाद उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है और वे चाहती हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें और उनके बच्चों को सुरक्षा मिले।

[post-views]
Share
Now