कौशाम्बी/ जिले के भरवारी मे विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में संघर्ष का एक साल पूरा होने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन का एक साल पूरा होने पर विद्युत वितरण खंड भरवारी में बिजली कर्मियों ने बैठक कर निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 का जोरदार विरोध किया।
प्रदर्शन के दौरान विद्युत वितरण खंड भरवारी SDO के एल यादव, JE एन एल यादव, राहुल त्रिपाठी, योगेन्द्र सिंह, संरक्षक भरवारी लाल जी ,उत्तम शुक्ला चायल उप खंड अधिकारी, JE मूरतगंज अजीत जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे
रिपोर्ट : मुज़फ्फर






