लोकेशन:- धरियावद
रिपोर्ट _हेमंत सालवी धरियावद
मेरा उद्देश्य- तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की” के मिशन को आगे बढ़ाना “सैयद ऐजाज़”
धरियावद/प्रतापगढ़- मुस्लिम महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा, राष्ट्रीय संरक्षक जनाब सिकंदर पठान साहब, तथा राष्ट्रीय प्रभारी जनाब अमजद पठान साहब के निर्देशानुसार, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान भाटी साहब ने जनाब सैयद एजाज को राजस्थान प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा रेशमा सोलंकी साहिबा ने सैयद एजाज साहब को मुबारकबाद दी और उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के कार्यों को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस नियुक्ति पर प्रदेशभर के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयाँ दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में मुस्लिम महासभा के कार्य और अधिक मजबूत होंगे और “तालीम, तंजीम, तिजारत और तरक्की” के मिशन को नई दिशा मिलेगी। मुस्लिम महासभा ने यह उम्मीद जताई है कि सैयद एजाज प्रदेश सचिव के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाएँगे और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
सैयद एजाज लंबे समय से समाजसेवा, शिक्षा प्रसार और युवाओं के मार्गदर्शन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सदैव समाज में एकता, भाईचारा और शिक्षा के प्रसार के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मुस्लिम महासभा का प्रमुख उद्देश्य “तालीम, तंजीम और तिजारत” — यानी शिक्षा, संगठन और व्यापार के माध्यम से समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। संगठन देशभर में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक तरक्की के लिए काम कर रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहतरमा रेशमा सोलंकी साहिबा ने कहा कि सैयद एजाज जैसे जुझारू और ईमानदार कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। हमें विश्वास है कि उनकी इस नियुक्ति पर संगठन और अधिक मजबूत होगा।
वहीं राष्ट्रीय प्रभारी जनाब अमजद पठान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुस्लिम महासभा समाज के उत्थान की दिशा में काम कर रही है। सैयद एजाज की नियुक्ति से प्रदेश में संगठन की गतिविधियाँ और तेजी से आगे बढ़ेंगी।
वही संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारीयो ने सोशल मीडिया के माध्यम से सैयद एजाज को हार्दिक बधाई दी और कहा कि सैयद एजाज की नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा कई समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सैयद एजाज को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं सैयद एजाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी व सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।






