Home / Updates / बिहार: पार्टी विशेष को वोट नहीं देने पर दलित बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या आरोपी फरार….

बिहार: पार्टी विशेष को वोट नहीं देने पर दलित बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या आरोपी फरार….

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद गोपालगंज से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बुचेया गांव में वोट देकर लौट रहे एक दलित परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जब परिवार ने बताया कि उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट दिया है, तो हमलावरों ने लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में मानेश राम, उनके पिता छट्ठू राम और भाई बलम राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now