चित्रकूट – जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने आज विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों के अन्तर्गत ग्राम बनाडी में मुख्यमंत्री शहरी
विस्तारीकरण योजनान्तर्गत प्रस्तावित देवागंना नगर आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मौजूद सचिव साडा द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनान्तर्गत कुल 11.923 हेक्टेयर क्षेत्रफल में योजना प्रस्तावित की गयी है। जिसके अन्तर्गत शासन द्वारा कुल 10 करोड रूपए आवंटित किए गये है। वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा स्वीकृत 10 करोड रूपए के अतिरिक्त प्राधिकरण निधि से 1.76 करोड रूपए व्यय करते हुए सहमति के आधार पर प्रभावित कृषकों से 5.43 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। प्रस्तावित योजना में कुल 3.142 हेक्टेयर भूमि क्रय किए जाने हेतु प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त परियोजना में ग्राम समाज का कुल क्षेत्रफल 0.131 हेक्टेयर भूमि प्रभावित है, जिसका पुर्नग्रहण कराया जाना है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनान्तर्गत प्रस्तावित देवागंना नगर आवासीय योजना हेतु कुल 82.61 करोड रूपए प्रस्तावित है। जिसमें कुल 421 आवासीय तथा 04 कमार्शियल प्लाट प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि देवागंना नगर आवासीय योजना हेतु माइक्रो प्लानिंग करते हुए चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें।
इसके अतिरिक्त चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम तरौहा में जिला अस्पताल के निकट बनाए जा रहे शॉपिंग काम्पलेक्स का भी जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। उक्त शॉपिंग काम्लेक्स की कुल लागत 153.33 लाख रुपए प्रस्तावित है। जिसके अन्तर्गत कुल 21 नग दुकानों का निर्माण कराया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो. इसका सतत पर्यवेक्षण किया जाना सुनिश्चित हो।
रिपोर्ट : संजय मिश्रा






