Home / News / सावधान : दिल्ली में हवा बन गई जहर कई इलाकों में स्थिति गंभीर AQI 400 से ऊपर….

सावधान : दिल्ली में हवा बन गई जहर कई इलाकों में स्थिति गंभीर AQI 400 से ऊपर….

दिवाली से पहले ही राजधानी की हवा एक बार फिर जहरीली हो चली है। त्योहारों और पराली जलाने के मौसम की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी 400 के पार दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

सरकार और प्रशासन की तैयारी
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कई सख्त कदम लागू किए हैं। निर्माण कार्यों पर रोक, कूड़ा जलाने पर निगरानी, और पानी का छिड़काव जैसे उपाय शुरू कर दिए गए हैं। स्कूलों को भी प्रदूषण बढ़ने की स्थिति में बंद करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, पर्यावरण विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करें, कारपूलिंग को बढ़ावा दें और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।

लगातार बिगड़ती हवा का असर आम लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अस्पतालों में सांस की दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ी हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now