Home / News / झांसी में प्रेमी ने महिला की हत्या कर छोड़ी लाश के पास रोती मासूम बेटी, आरोपी फरार

झांसी में प्रेमी ने महिला की हत्या कर छोड़ी लाश के पास रोती मासूम बेटी, आरोपी फरार

झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका का पति इस समय जेल में है। वारदात के समय उसकी मासूम बेटी पास में रोती-बिलखती मिली। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना चित्रा चौराहा स्थित सबका मालिक एक है आस्ताने के सामने पुल के नीचे हुई। महिला खानाबदोश जैसी जिंदगी जी रही थी। पुलिस को शक है कि नशे में झगड़ा होने पर हत्या की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतका रूबी अपने पति के जेल जाने के बाद बेटी और एक युवक मेरिक के साथ कबाड़ बीनकर गुजारा करती थी। शनिवार और रविवार रात दोनों ने शराब पी और झगड़ा हो गया। सुबह लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखा तो शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे।

उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जेपी पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इलाके में पूछताछ से पता चला कि हत्या के समय मेरिक उसके साथ था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मृतका के परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now