छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सर्रागोंदी गांव का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को कटे हुए पीपल के पेड़ को पकड़कर रो रही है। महिला ने बताया है कि 20 साल पहले यह पेड़ उसने अपने हाथों से यह पेड़ लगाया था और इसे बेटे की तरह मानकर रोज पानी देकर इसकी पूजा करती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन व्यापारी इमरान मेमन के इशारे पर शासकीय भूमि पर स्थित यह पेड़ काटा गया था।
वहीं इस घटना से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 464/2025 दर्ज कर धारा 298 व 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत जांच शुरू कर दी हैं और इमरान मेमन व सहयोगी प्रकाश कोसरे को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने पेड़ काटने और मशीन को नदी में फेंकने की बात कबूल की हैं।
रिपोर्ट: ज्योति नौटियाल






