Home / Events / हिमाचल में बड़ा हादसा 20 से ज्यादा मौतें बस की छत पर गिरा…..

हिमाचल में बड़ा हादसा 20 से ज्यादा मौतें बस की छत पर गिरा…..

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। बरठीं के भल्लू पुल के पास मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन का भारी मलबा गिर पड़ा। देखते ही देखते बस की छत उड़ गई और पूरा वाहन मलबे में दब गया। अब तक मलबे से 18 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो बच्चियां और एक बच्चा चमत्कारिक रूप से जिंदा बच गए हैं। दुख की बात है कि एक बची हुई बच्ची की मां इसी हादसे में जान गंवा बैठी। बस में करीब 35 लोग सवार थे, जिनमें चालक और परिचालक की भी मौत हो चुकी है। राहत और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हैं, जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now