Home / News / मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को किया गया सम्मानित

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं को किया गया सम्मानित

खाद्य एवं रसद,मंडी समिति तथा सहकारिता विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मंडी समिति, मंझनपुर में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं में सबसे बुजुर्ग फूल कुमारी को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धान/बाजरा खरीद के अन्तर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषक पंजीकरण की जानकारी दी गयी। आपूर्ति विभाग द्वारा उचित दर विक्रेता के रूप में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्रतीकात्मक रूप से 05 महिला कृषकों को उर्वरक की बिक्री मौके पर की गयी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुधांशु शेखर चौबे ने विभागीय योजनाओं के साथ है बालिकाओं व महिलाओं के हित में शासन द्वारा चलायी जाने वाली विभिन्न योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पी.एम. स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न हेल्पलाइन नं० की भी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिला शिफा नाज ने महिला स्वयं सहायता समूहों में जुडने के लिए सभी जरूरतमन्द महिलाओं को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मोहसिन, तथा समस्त ए.डी.सी.ओ., क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now