रिपोर्ट – समीरज जैन
करेली- आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस एवं एनसीसी के तत्वावधान में सिविल डिफेंस वालेंटियर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें जिले की एसडीआरएफ टीम ने महाविद्यालय के एनसीसी कैडिट्स एवं रासेयो के स्वयंसेवको के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को आपदा से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं डेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बाढ़ ग्रस्त,आग से बचाव,भूकम्प आपदा,रोड दुर्घटना ,ह्दयाघात,जैसे संकट से उभरने के लिए प्राथमिक उपचार के बारे में विशेष जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण टीम में एसडीआरएफ से प्लाटून कमांडर वीरेंद्र सूर्यवंशी हवलदार सुंदरलाल उईकार, सिद्धार्थ पारासर,संजय ठाकुर,राजेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण आयोजन में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार ने इस प्रशिक्षण को बहुउपयोगी बताते हुए कहा कि एनसीसी कैडिट्स एवं एनएसएस के स्वयंसेवक आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज की सेवा कर सकते है इस प्रशिक्षण का यही मुख्य उद्देश्य है।उपप्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी ने आपदा में आत्मसुरक्षा और दुसरो की मदद करना सीखना,समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाना,जीवन रक्षक कौशल विकसित करना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है। इस प्रशिक्षण में रासेयो पुरूष कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजीव चौबे, महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ रानू ठाकुर कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ तिलक राजपूत का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार एनसीसी अधिकारी रामसेवक कुशवाहा द्वारा किया गया इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्टाफ सहित महाविद्यालय के रासेयो के स्वयंसेवक एनसीसी कैडिट्स एवं छात्र छात्राएं सम्मलित हुए।







