Home / Updates / दीपावली पर्व मेले को लेकर दोनों प्रदेशों की संयुक्त बैठक हुई संपन्न,मेले में 22 से 23 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद….

दीपावली पर्व मेले को लेकर दोनों प्रदेशों की संयुक्त बैठक हुई संपन्न,मेले में 22 से 23 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद….

चित्रकूट – राज्य मंत्री मध्य प्रदेश श्रीमती प्रतिमा बागड़ी की अध्यक्षता में व सांसद गणेश सिंह, मंडला आयुक्त संभाग रीवा बीएस जामोद, विधायक सुरेंद्र गहरवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा, जिलाधिकारी सतना बी सतीश, जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, डीआरआई संगठन सचिव अभय महाजन, बसंत पंडित की उपस्थिति में दीपावली मेले की तैयारी के संबंध में बॉर्डर की बैठक आरोग्यंधाम सेमिनार हाल में संपन्न हुई। बैठक में पार्किंग, साफ सफाई, पीने का पानी, सुरक्षा व्यवस्था, नाव गोताखोर, प्रकाश आदि संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई ।बैठक में दोनों जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी अपनी व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया गया। मंत्री ने कहा कि कहां की सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई है दोनों जिलों के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे तो मेला को सकुशल संपन्न कराया जा सकता है ।मेला 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा लगभग 22 से 23 लाख श्रद्धालु आने की संभावना व्यक्त की जा रही है उन्होंने कहा कि जो कार्य दिया गया है उसको गंभीरता पूर्वक कार्य को करें, कहा कि मंदाकिनी नदी में जो नाव चल रही है उनका आईडी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। मंदाकिनी नदी में साइन बोर्ड भी लगाया जाए उन्होंने कहा कि जो पार्किंग स्थल है उसमें शौचालय पानी पीने की व्यवस्था भी होनी चाहिए उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अस्थाई निवास भी होनी चाहिए जिसमें भगवान श्री राम से संबंधित वीडियो को भी दिखाया जाए कहां की पार्किंग निशुल्क वह कमसूल्क पर होना चाहिए दुकानों में प्लास्टिक प्रतिबंध कर दिया जाए ।दोनों जिलों द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए कहां की भंडारे में थर्माकोल का प्रयोग प्रतिबंधित होनी चाहिए मेले में पानी की व्यवस्था विद्युत की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। मेला को कई जोन में बाट कर उस पर नियंत्रण रखा जा सकता है ।जगह-जगह पर मेडिकल पॉइंट भी बनाया जाए ।मेले में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। माननीय सांसद जी ने कहा कि कुछ ऐसे जगह चिन्हित किया जाए जो निशुल्क शिविर श्रद्धालुओं के लिए बनाया जाए एवं उसमें मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि मेले में मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध होनी चाहिए कहां की विद्युत व्यवस्था ठीक होनी चाहिए उन्होंने कहा कि सभी तीर्थ स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए एवं परिक्रमा मार्ग को भी अच्छी लाइटिंग से सजाया जाए। इस अवसर पर दोनों नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने अपनी अपनी व्यवस्थाओं को भी बताया जिस पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि पशुओं का परिक्रमा मार्ग व रामघाट पर आवागमन नहीं होना चाहिए, मेले से पहले ही गौशालाओं में कराएं मेले में खोया पाया केंद्र, चेंजिंग रूम सीसी टीवी कैमरा संचालित रहनी चाहिए अगर मोबाइल टॉयलेट कम पड़ रही है तो अन्य जनपदों से भी मांग करें। अधिशासी अधिकारी कर्वी ने बताया कि अस्थाई रैन बसेरा 15 स्थल पर बनाए गए हैं। मेले में एंटी लारवा फागिंग का छिड़काव किया जाएगा आवारा पशुओं को कैटल कैचर के माध्यम से पकड़ कर गौशालाओं में रखा जाएगा, कहा कि जो अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा। सतना पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आपदा प्रबंधन के द्वारा एचडीआरएफ/एनडीआरएफ द्वारा कार्य योजना प्लान बनाकर कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि दोनों प्रदेशों के संयुक्त अभियान चलाकर गोवंशों को पड़कर गौशाला में कराए कहां की नाविको का पंजीकृत होना अनिवार्य है एवं किराया भी निर्धारित कर कर अलाउंस किया जाए । इस अवसर पर सतना व चित्रकूट के उप जिला अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, वन विभाग, सिंचाई विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now