Home / Updates / अखिलेश आजम खान से मिलने जल्द जाएंगे रामपुर पूर्व मंत्री की राजनीतिक अनिश्चिता को लेकर…..

अखिलेश आजम खान से मिलने जल्द जाएंगे रामपुर पूर्व मंत्री की राजनीतिक अनिश्चिता को लेकर…..

रामपुर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को रामपुर पहुंचेंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खां से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है कि आज़म खां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का रुख कर सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो अखिलेश ने ये तारीख यूं ही नहीं चुनी। दरअसल, 9 अक्टूबर को बसपा की एक बड़ी रैली होने जा रही है, ऐसे में 8 अक्टूबर को आज़म खां से मुलाकात यह संकेत देने की कोशिश मानी जा रही है कि आज़म अब भी समाजवादी खेमे के मजबूत स्तंभ हैं।

रिहाई के बाद पहली बार बोले आज़म

मंगलवार को 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आज़म खां ने बुधवार को रामपुर में मीडिया से बात करते हुए बसपा में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। साफ शब्दों में उन्होंने कहा:

हमारे पास चरित्र नाम की चीज़ है। इसका मतलब ये नहीं कि हमारे पास कोई ओहदा या पद है। लोग हमें इज्ज़त दें, ये साबित हो कि हम बिकाऊ नहीं हैं, बस यही काफी है।”

अखिलेश को बताया ‘बड़ा नेता’, जताया शुक्रिया

आज़म खां ने सपा अध्यक्ष के लिए अपना लगाव जाहिर करते हुए कहा:

अखिलेश यादव बड़े नेता हैं। उन्होंने मेरे बारे में जो बातें कहीं, उससे हौसला मिला। मैं उनका शुक्रगुजार हूं। वो मेरे उतने ही करीब हैं जितने कभी नेताजी (मुलायम सिंह यादव) थे।”

न कोई नाराजगी, न कोई शिकायत

जब पत्रकारों ने पूछा कि जेल के दौरान कुछ बड़े नेता उनसे मिलने क्यों नहीं आए, तो आज़म ने बड़े सहज ढंग से जवाब दिया:

मेरे मन में किसी के लिए कोई नाराजगी नहीं है। मैं चाहता हूं कि सभी खुश रहें, आबाद रहें। पहले लोग मुझे नहीं जानते थे, अब मुकदमों की वजह से सब जान गए।”

“जब अपने को टिकट नहीं दिला पाया, तो दूसरों का क्या?”

मुरादाबाद के पूर्व सांसद एचटी हसन से जुड़े सवाल पर आज़म खां ने मुस्कराते हुए कहा:

“जब मैं अपने आदमी को टिकट नहीं दिला पाया, तो किसी और का टिकट कैसे कटवा सकता हूं।”

क्या संदेश है इस मुलाकात का?

अब सवाल ये उठ रहा है कि अखिलेश यादव की आज़म खां से ये मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता है या पार्टी के भीतर किसी नई रणनीति का हिस्सा?
एक तरफ आज़म खां ने सपा से नज़दीकी जताई है, दूसरी ओर राजनीतिक माहौल में हलचलें तेज़ हैं।

8 अक्टूबर को दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद तस्वीर कुछ और साफ हो सकती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now