Home / Politics / अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 11 लड़कियां पुलिस ने की….

अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 11 लड़कियां पुलिस ने की….

अयोध्या पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान 11 युवतियां बरामद की गईं, जिनमें ज्यादातर बाहरी राज्यों से लाई गई थीं।

पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस के अंदर चल रहे इस धंधे को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कई लड़कियां दुपट्टे से चेहरा ढककर बाहर निकलती नजर आईं, ताकि पहचान छिपाई जा सके। वहीं, गेस्ट हाउस संचालक और मैनेजर पुलिस को देख कर बाहर निकलने से बचते रहे।

पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध पुरुषों को भी हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस मालिक लंबे समय से इस नेटवर्क को संरक्षण दे रहा था और बाहर से आई लड़कियों को कमरे से बाहर निकलने की भी अनुमति नहीं दी जाती थी।

मामले में पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक और मुख्य सरगना के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बरामद युवतियों को महिला हेल्पलाइन और परामर्श केंद्रों के जरिए सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now