लखनऊ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा…

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में पूर्व शासकीय अधिवक्ता और उनकी पत्नी की मौत हो गई। पति और पत्नी दोनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

गोसाईगंज में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ। खुर्दही बाजार निवासी 50 साल के पूर्व पूर्व शासकीय अधिवक्ता  शीतला प्रसाद और उनकी पत्नी मालती वॉक पर निकले थे। सुशांत गोल्फ सिटी के पास पीछे से आ रही कार ने दोनों को रौंद दिया। 
अस्पताल ले जाते वक्त दोनों की मौत हो गई। कार की पहचान के लिए पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है मृतक वकील और उनकी पत्नी रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है।

Share
Now