Home / Updates / सतपुली में टैंट फाड़ घुसा गुलदार, 7 साल के मासूम पर हमला…..

सतपुली में टैंट फाड़ घुसा गुलदार, 7 साल के मासूम पर हमला…..

सतपुली मल्ली में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब गुलदार ने टैंट को फाड़कर अंदर सो रहे सात साल के मासूम सूरज सिंह पर हमला कर दिया। रात करीब 11:30 बजे की इस घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया, खासकर उसके हाथ पर गहरी चोटें आईं। सूरज, जो नेपाल का रहने वाला है, रात के सन्नाटे में इस हमले का शिकार हुआ। मासूम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना ने इलाके में खौ़फ का माहौल पैदा कर दिया है, क्योंकि इसी तरह की घटनाएँ पहले भी सामने आई हैं। स्थानीय लोग काफी परेशान और डर में हैं। वन विभाग ने अब इस गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं और गश्त को भी बढ़ा दिया है, ताकि ऐसी कोई और घटना न हो।

यह घटना न सिर्फ बच्चों के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक चेतावनी बनकर सामने आई है।

[post-views]
Share
Now