Home / Sports / एशिया कप और विश्व कप के लिए भारतीय टीमों का ऐलान आज, गिल समेत इन सितारों का सपना चकनाचूर?

एशिया कप और विश्व कप के लिए भारतीय टीमों का ऐलान आज, गिल समेत इन सितारों का सपना चकनाचूर?

मंगलवार, 19 अगस्त को बीसीसीआई दो बड़ी घोषणाएं करने जा रही है पहले एशिया कप 2025 के लिए पुरुष टीम की स्क्वाड और फिर महिला वर्ल्ड कप के लिए वुमन टीम का ऐलान होगा। दोनों टूर्नामेंट बेहद अहम हैं और ऐसे में सिलेक्शन कमेटी की परीक्षा भी कड़ी है। कई बड़े नाम हैं, लेकिन जगह सिर्फ 15 की। तो ये देखना दिलचस्प होगा कि किसकी किस्मत चमकती है और किसे इंतजार करना पड़ेगा।

एशिया कप 2025: टीम इंडिया में किसे मिलेगा मौका, किसे नहीं?
टीम इंडिया 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में हिस्सा लेगी, जो इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और आयोजन स्थल होगा यूएई। भारत पिछले साल की चैंपियन है और इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। कप्तानी इस बार सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, और टीम का ऐलान दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी जिसमें कप्तान और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मीडिया से बात करेंगे। अब असली सवाल ये है कि इतने सारे टैलेंटेड खिलाड़ियों में से किन्हें मौका मिलेगा और कौन बाहर रहेगा?

गिल, श्रेयस और सिराज पर तलवार लटकी?
शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रिंकू सिंह जैसे नाम अभी चर्चा में हैं। ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले किसी भी टीम की रीढ़ बन सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया की टी20 स्क्वाड में इनकी जगह तय नहीं मानी जा रही।

खबरों की मानें तो गिल और जायसवाल में से किसी एक को ही टीम में मौका मिलेगा। वहीं, गौतम गंभीर की पहली पसंद बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन हैं। मिडिल ऑर्डर के लिए श्रेयस और रिंकू में से किसी एक को तरजीह दी जा सकती है। तेज गेंदबाज सिराज और विकेटकीपर पंत को लेकर उम्मीदें फिलहाल कम हैं।

महिला वर्ल्ड कप टीम की घोषणा भी आज
एशिया कप की टीम के ऐलान के बाद दोपहर 3:30 बजे महिला विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान होगा। वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू हो रहा है, और फैंस को इस टीम से भी बड़ी उम्मीदें हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now