हरियाणा के चर्चित मनीषा मर्डर केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। रोहतक PGI से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मनीषा की मौत रेप या हत्या से नहीं, बल्कि ज़हर खाने से हुई थी। अब तक जिसे ‘निर्भया जैसा मामला’ बताया जा रहा था, उसकी मेडिकल जांच ने पूरी कहानी बदल दी है।
क्या कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने?
- रेप नहीं हुआ – मनीषा के शरीर पर यौन उत्पीड़न के कोई निशान नहीं पाए गए।
- हत्या नहीं, आत्महत्या – शरीर में ज़हर (कीटनाशक) के अंश मिले हैं, जो उसने खुद पीया था।
- चेहरे और गले के घाव – ये घाव किसी हमले से नहीं, बल्कि खुले में पड़े शव को जानवरों द्वारा कुतरने से बने।
सामने आए साक्ष्य:
- मनीषा के बैग से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी लिखावट उसकी बताई जा रही है।
- पास की दुकान से कीटनाशक खरीदने की रसीद और CCTV फुटेज में मनीषा खुद जाती दिखाई दे रही है।
- घटनास्थल से कोई संघर्ष या बलात्कार के संकेत नहीं मिले।
परिजनों और जनप्रतिनिधियों का बयान
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी है, लेकिन पीड़िता के परिजन इस रिपोर्ट को मानने से इंकार कर रहे हैं। उनका दावा है कि मनीषा की हत्या कर साक्ष्य मिटाए गए हैं।
परिवार और स्थानीय राजनेता लगातार CBI जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की है।






