अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा/दीपका/शिव शक्ति महिला कीर्तन मंडली दीपका कॉलोनी द्वारा 6 जुलाई को भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ छोटे शिव मंदिर से हुआ जो बड़े शिव मंदिर तक श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई।
इस शुभ अवसर पर दुर्गा मंदिर, दीपका के आकाशा महाराज (पुजारी जी) द्वारा विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराते हुए सभी श्रद्धालु कांवरियों को जल अर्पण के लिए प्रेरित किया गया।
श्रद्धालु भक्तगण तालाब से जल भरते हुए “बोल बम”, “हर हर महादेव”, “शिव शम्भू” के जयकारों के साथ नाचते-गाते और झूमते हुए भोले बाबा को जल अर्पित करते नज़र आए। माहौल में भक्ति और श्रद्धा की एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिली।
इस आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
उत्तरा कुंभकार जी, मथुरा महंत जी, यसोदा सिंह, शोभा साहू, संगीता साहू, सावित्री तिवारी, नीरा बाई साहू, रानी राठौर, चंचला शुक्ला, रानू शुक्ला, प्रेमलता, सरस्वती, सुभदा यादव, रामेश्वर, सावित्री माणिकपुरी, दीपा त्रिपाठी, कमला, सरिता, गायत्री, सीमा गुप्ता, मनीषा, मेनका, किरण जी, उर्मिला जी, मधु जी, रुक्मिणी भारतीय, प्रीति, ललिता, आरती, नमीता, अनीता, पद्मावती, माधुरी, कनक लता, मिथेलेश, माला, विमला, रंजू, नमदा, मीना, ममता शुक्ला, राजकुमारी, नवीन, गीता, रेणु जी एवं अन्य सभी श्रद्धालु बहनों ने इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
🙏 इस भक्ति आयोजन में सभी महिला मंडली का अतुलनीय सहयोग रहा।







