Home / Updates / गोवंश संरक्षण पर कार्रवाई का भरोसा, किसानों का आंदोलन खत्म…..

गोवंश संरक्षण पर कार्रवाई का भरोसा, किसानों का आंदोलन खत्म…..

चित्रकूट -जनपद में अन्ना प्रथा, डीएपी की उपलब्धता, विद्युत, चकबंदी, बंदरों की समस्या, फसल बीमा योजना आदि को लेकर किसान भाइयों द्वारा विकास भवन में चल रहे धरना प्रदर्शन को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किसान भाइयों के साथ आज विकास भवन के सभागार में वार्ता की गई। जिलाधिकारी ने अन्ना पशुओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जो पशु बाहर अवशेष रह गए हैं उन्हें सभी उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करें कि अपने-अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत पशु गौशाला में होना चाहिए पशुओं द्वारा किसानों का नुकसान नहीं होनी चाहिए, जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से कहा कि मंगलवार तक गौवंश अपने गौशाला में रहेंगे। बिजली की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जो शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन है उसी के अनुसार विद्युत दिया जाए जिससे कि किसानों का फसलों को नुकसान न होने पाए एवं समय से फसलों की सिंचाई हो सके। उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से कहा कि जितना स्टाक आता है समय-समय पर वितरण कर दिया जाता है, डीएपी की स्टॉक आते ही सहकारी समितियां पर उपलब्ध करा दिया जाएगा जिससे कि किसानों को समस्या नहीं होगी, उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को नैनो यूरिया लेने के लिए बाध्य न करें। बंदरों के समस्या पर प्रभागीय वना अधिकारी ने कहा कि बंदरों के लिए अधिक से अधिक पिंजरा बनाकर उन्हें पकड़ कर जंगलों में छोड़ा जाएगा। फसल बीमा योजना के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसान भाइयों की फसल नुकसान हुई है उसका समय से विमित कंपनियों द्वारा भुगतान कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने वार्ता के पश्चात किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि जो भी मुद्दा उठाया गया है उसका निस्तारण कर दिया जाएगा ।वार्ता के पश्चात किसान भाइयों द्वारा धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, प्रभागीय बना अधिकारी प्रत्यूष कटिहार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक,उप कृषि निदेशक राजकुमार किसान यूनियन अध्यक्ष राम सिया पटेल सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।

रिपोर्ट : संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now