शनिवार को पुरकाजी ब्लॉक में पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है! इस मौके पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत किसानों के खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। तब से अब तक इस योजना के तहत पूरे देश में लगभग 3.69 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों के खातों में पहुंच चुकी है। यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो बुवाई, घरेलू खर्चों और बच्चों की शिक्षा जैसे आवश्यक कार्यों में उनकी मदद कर रही है। कार्यक्रम में पुरकाजी विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि श्री विनय मित्तल, किसान सहकारी समिति के डायरेक्टर धीरसिंह गुर्जर, प्रधान सुनील मांडला, संदीप चेयरमैन बेहडी, मनोज चौहान, अमित गोयल, विपिन गोयल, जॉनी आर्य, गौरव राठी (पूर्व प्रधान लखनौती), गौरव कुमार उर्फ मोनू, विवेक राठी (प्रधान), रालोद नेता बशारत खान, दिलशाद, नदीम, आज़म, साजिद कुरैशी सहित कृषि विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी






