Home / News / बेगूसराय में प्रभारी मंत्री संजय सरावगी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

बेगूसराय में प्रभारी मंत्री संजय सरावगी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

रिपोर्ट :- चंद्रकीशोर पासवन

बेगूसराय नगर परिषद बलिया क्षेत्र के राजकीयकृत जी.डी.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय, बड़ी बलिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री माननीय संजय सरावगी को विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार विधान परिषदब उर्मिला ठाकुर, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, साहेबपुर कमाल विधायक सतानंद सम्बुद्ध, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, तथा चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो उपस्थित रहे।
बैठक में नगर निगम की महापौर पिंकी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रूदल राय एवं राजीव कुमार वर्मा, सभी बीस सूत्री जिला सदस्यगण, विभिन्न प्रखंडों के बीस सूत्री अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा तथा आम जनता से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचाना है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now