रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट -: मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के संभावित गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर भ्रमण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी राजापुर जयकरन सिंह,थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी के साथ तुलसीदास मंदिर, तुलसी रिसॉर्ट,लूपलाईन चौराहा एवं कस्बा राजापुर में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने तुलसीदास जी के 528 वीं जयंती समारोह की तैयारियों के सम्वन्ध में आयोजको से वार्ता की गयी एवं मंदिर परिसर, आस-पास के क्षेत्रों, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थल एवं भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।उन्होंने क्षेत्राधिकारी राजापुर एवं थानाध्यक्ष राजापुर को निर्देशित किया कि समुचे मार्ग पर स्थित घरों में निवास करने वाले लोगों की समीक्षा कर ली जायें, रुफ टॉप ड्यूटी हेतु मकान चिन्हित कर लिये जायें,ड्रोन कैमरे से छतो का निरीक्षण कर लिया जायें, एएसचेक व डॉग स्क्वॉड के माध्यम से सघन चेंकिग करायी जायें एवं CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।
चित्रकूट -:मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के संभावित गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर भ्रमण के दृष्टिगत एसपी द्वारा तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा






