रिपोर्ट : – चंद्रकीशोर पासवन
बखरी/बेगूसराय/संवाददाता।
बखरी नगर स्थित ताज टेलर्स अशोक चौधरी मार्केट (पुराना पोस्ट ऑफिस के सामने) में एक कॉमर्शियल परिसर से विद्युत चोरी का मामला उजागर हुआ है। यह चोरी की घटना थाना क्षेत्र के मक्खाचक वार्ड संख्या-20 निवासी मो. नाथो अंसारी के पुत्र मो. जफर के द्वारा किया जा रहा था। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल), पटना की जांच टीम ने स्थल पर छापेमारी के दौरान पाया कि परिसर में अवैध रूप से ‘टोका’ लगाकर बिजली की चोरी की जा रही थी। जांच के अनुसार, परिसर में कुल 96 वॉट का विद्युत लोड पाया गया। इस विद्युत चोरी से 16,284 की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। यह आंकलन केवल उपभोग के आधार पर किया गया है, जिसमें कम्पाउंडिंग शुल्क शामिल नहीं है।छापेमारी के दौरान जब उपभोक्ता से विद्युत कनेक्शन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद छापामारी दल द्वारा अवैध तारों को मौके पर ही काटकर जब्त कर लिया गया।इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार द्वारा स्थानीय बखरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।






