रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट:-जनपद चित्रकूट में राजापुर एवं पहाड़ी थाना प्रभारियों ने संभाला कार्यभार। आपकी अवगत कराते चले कि राजापुर के नए थाना प्रभारी बने पंकज तिवारी,वही पहाड़ी की थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी को तैनात किया गया हैं। आपको बताते चलें कि पंकज तिवारी थाना प्रभारी पहाड़ी से राजापुर थाना प्रभारी नियुक्त हुए। पहाड़ी थाना प्रभारी पंकज तिवारी अभी दो- तीन माह पहले ही पहाड़ी थाने का कार्य भार संभाला था लेकिन अपनी कार्यकुशलता और इमानदार छवि व कुशल नेतृत्व से क्षेत्र की जनता पर अलौकिक विश्वास स्थापित किया था। पहाड़ी थाना क्षेत्र में दलालों के लिए कोई जगह नहीं थी।और फरियादी सीधे अपनी फरियाद थाना प्रभारी के सामने रूबरू हो कर निडरता के साथ कह सकता था। फरियादी को मिलने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति की आवश्यकता नहीं होती थी। और थाना प्रभारी क्षेत्र की जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर फरियादियों को न्याय दिलाने का काम करते थे। जिससे क्षेत्र की जनता न्यायप्रिय,सरल स्वभाव और इमानदार छवि के धनी थाना प्रभारी पंकज तिवारी का सम्मान करती थी। और निश्चित ही राजापुर थाना प्रभारी पंकज तिवारी के नियुक्ति होने पर राजापुर थाना क्षेत्र की जनता को दलालों से छुटकारा दिला कर फरियादियों को न्याय दिलाने का काम करेंगे। वहीं नव नियुक्त थाना प्रभारी पहाड़ी अनुपमा तिवारी से क्षेत्र की जनता को कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने व क्षेत्र में सुख-शांति स्थापित करने जैसी तमाम संभावनाएं हैं।






