भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट राजस्थान के चुरू में क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटनास्थल पर प्लेन का मलबा चारों तरफ बिखरा पड़ा है।

वही चुरू के SP जय यादव ने बताया कि ये हादसा राजलदेसर थाना इलाके के भाणूदा गांव में हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। राजलदेसर पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा गया है। मलबे के आसपास बुरी तरह क्षतिग्रस्त शवों के टुकड़े मिले हैं।

रक्षा सूत्रों ने दी जानकारी
बता दे की रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की कि क्रैश होने वाला विमान भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट था। अभी ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर हादसा हुआ कैसे।