Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

“विवादित शादी पर बड़ी कार्रवाई, BJP ने पूर्व MLA को किया निष्कासित!”UCC का…..

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेश राठौर को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राठौर पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का मजाक उड़ाया और अपने अमर्यादित आचरण से पार्टी की छवि धूमिल की। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार के रहते हुए एक अन्य महिला से प्रेम किया और बाद में सहारनपुर में उससे शादी भी कर ली।

इस प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा था। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने यह नोटिस भेजा था। नोटिस में कहा गया था कि लंबे समय से उनके अमर्यादित आचरण मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

निष्कासन की यह कार्रवाई पार्टी की अनुशासनहीनता के दायरे में आने वाली गतिविधियों के कारण की गई है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर मुकदमे भी दर्ज कराए थे। बाद में पूर्व विधायक ने उर्मिला से शादी कर ली, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now