झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के पांच मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है जिसमें झालावाड़ शहर के लिए प्रदीप सिंह राजावत जो पहले से झालावाड़ में नगर परिषद के उपसभापति हैं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है झालरापाटन में दीपक शर्मा रायपुर में प्रताप सिंह झाला चोमेला में अशोक कुमार और भवानी मंडी में प्रदीप जैन को कमान सौंप गई है मंडल अध्यक्षों की यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सांसद दुष्यंत सिंह और प्रवचन छगन मौर्य की सहमति से की गई है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के लिए काफी लंबे समय से तन मन से काम करते आए हैं उनकी सक्रियता और पार्टी के लिए निष्ठा को देखते हुए उनकी नियुक्ति की गई है सभी जगहा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया