Home / Updates / एलएनटी कंपनी की मनमानी से जनता त्रस्त, डीएम से पानी सप्लाई कराने की मांग…..

एलएनटी कंपनी की मनमानी से जनता त्रस्त, डीएम से पानी सप्लाई कराने की मांग…..

उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में एल‌ एन टी कंपनी की मनमानी से पहाड़ी ब्लॉक के दर्जनों ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह से चांदी बांगर की नल-जल योजना पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। जिससे पहाड़ी ब्लॉक के नांदी, तौरा सिकरिया, बकटा बुजुर्ग, बछरन प्रसिद्ध पुर सहित सैकड़ों गांवों की हर नल-जल योजना पानी सप्लाई बंद है। जिससे ग्रामीणों को एक -एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। और एल एन टी के अधिकारी कर्मचारी केवल आश्वासन की घुट्टी पिला – पिला कर आज – कल करके जनता को परेशान कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है। एक तरफ जहां केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बुंदेलखंड को पानी की किल्लत को दूर करने के लिए जनपद चित्रकूट को स्पेशल पैकेज देकर जनपद की जनता को पीने की पानी की समस्या से निजात दिलाने का काम किया है वहीं दूसरी तरफ संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजना पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनपद चित्रकूट के यशस्वी जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से मांग उठाई है कि संबंधित कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों की मनमानी को संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई कर पानी सप्लाई प्रति दिन सुचारू रूप से करायें। जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों की पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके।

रिपोर्ट:-संजय मिश्रा express news

Tagged:
[post-views]
Share
Now