Home / Updates / दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर गोबर कांड! अब डूसू अध्यक्ष के कार्यालय में पोता गया गोबर, वीडियो हुआ वायरल….

दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर गोबर कांड! अब डूसू अध्यक्ष के कार्यालय में पोता गया गोबर, वीडियो हुआ वायरल….

दिल्ली विश्वविद्यालय में फिर से गोबर कांड सामने आया है। अब डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री के कार्यालय में लगे बोर्ड में पर लिखे नाम पर गोबर पोत दिया गया। वहां गोबर फेंका भी गया। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे रिषभ चौधरी ने छात्र संघ अध्यक्ष रौनक खत्री के कार्यालय में गोबर पोता।

उन्होंने रौनक खत्री को अध्यक्ष पद की मर्यादा खराब करने वाला बताया है। कहा कि सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है। उधर, रौनक खत्री ने इसकी आलोचना की है और पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।

पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें रिषभ चौधरी डूसू अध्यक्ष के कार्यालय में गोबर लगाते और फेंकते नजर आ रहे हैं।

रिषभ चौधरी ने कहा, रौनक खत्री कर रहे प्राेफेसरों से खराब व्यवहार

वह कह रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया था कि रौनक खत्री के खिलाफ कार्रवाई करें नहीं तो वह कुछ करेंगे। रिषभ कहते दिख रहे हैं कि रौनक प्रोफेसरों से बदतमीजी करते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now