बिहार बेगूसराय जिले के बखरी प्रखंड अंतर्गत बढ़ते अपराध ने एक बार फिर इलाके की शांति और सुरक्षा व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते दिन रजनीश पासवान को दिनदहाड़े गोली मारने की सनसनीखेज घटना ने आम जनता को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर लोगों डर माहौल देखा जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। चंद्रकिशोर पासवान ने इस घटना को लेकर जदयू भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “प्रदेश में कानून का राज नाममात्र का रह गया है। अपराधी बेखौफ हैं, आम आदमी डरा-सहमा है और भाजपा जदयू की सरकार अपराध के आंकड़े छुपाने में व्यस्त है।”श्री पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार की लचर कानून-व्यवस्था ने अपराधियों को खुलेआम वारदात करने का मनोबल दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है – बीते कुछ महीनों में बखरी और आसपास के क्षेत्रों में लूट, महिलाओं पर अत्याचार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रहा है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रजनीश पासवान को गोली मारने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द ठोस कदम नहीं उठाती है, तो जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।
स्थानीय का भी यही कहना है कि अब वे अपने घरों से बाहर निकलने में डर महसूस करते हैं। एक नागरिक ने बताया, “हमने कभी नहीं सोचा था कि दिनदहाड़े इस तरह से गोलियां चलेंगी और अपराधी भाग निकलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह अपराध बढ़ते रहे और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, तो यह राज्य सरकार के लिए गंभीर राजनीतिक संकट का कारण बन सकता है। बखरी जैसी शांति प्रिय जगह पर लगातार आपराधिक घटनाएं न केवल सामाजिक तानेबाने को तोड़ रही हैं, बल्कि जनता का भरोसा भी सरकार और प्रशासन से उठता जा रहा है। क्या बखरी की यह घटना पूरे राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की झलक है? क्या यह सरकार के लिए खतरे की घंटी है?
यह सवाल अब सिर्फ राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि आम लोगों की जुबान पर भी है।
“बिहार में कानून व्यवस्था बदहाल! दिनदहाड़े रजनीश पासवान को मारी गई गोली, चंद्रकिशोर पासवान का जदयू ,भाजपा सरकार पर हमला
