Home / Politics / भड़काऊ नारेबाज़ी में लिप्त 7 नाबालिग गिरफ्तार….

भड़काऊ नारेबाज़ी में लिप्त 7 नाबालिग गिरफ्तार….

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

मंझनपुर कस्बे में बिना पुलिस और प्रशासन की अनुमति के जलूस निकालकर भड़काऊ नारेबाजी करने वाले 7 नाबालिग लड़कों सहित 10 को पुलिस ने हिरासत में लिया है,पुलिस सभी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

कौशाम्बी /मामला शुक्रवार देर शाम का मंझनपुर कस्बे का जहा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़कों द्वारा बिना अनुमति के हाथ में तख्ती लेकर जुलूस निकालकर धार्मिक भड़काऊ नारेबाजी कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया जा रहा था, इस सम्बन्ध में थाना मंझनपुर पुलिस ने 15- 20 अज्ञात पर मामला दर्ज किया था।घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसपी राजेश कुमार ने थाना मंझनपुर पुलिस को शीघ्र आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। 7 नाबालिक के साथ 10 को गिरफ्तार किया गया हैँ विधिक कार्यवाही की जा रही है

Tagged:
[post-views]
Share
Now