Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

राजधानी दिल्ली में टूटा 44 साल का रिकॉड! 24 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज….

दिल्ली में लगातार इन दिनो बारिश हो रही है। 41 साल बाद राजधानी में रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 253 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में रिकॉर्ड बारिश हुई है।

वही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द कर दी है।बता दें सीएम ने उन्हें शहर भर में गंभीर जलजमाव की समस्या का निरीक्षण करने का निर्देश दियासभी विभागों के अधिकारियों को ग्राउंड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा ने नेताओं को किया अलर्ट—

बता दें कल से दिल्ली में चल रही भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा पार्षदों को निर्देश दिया है कि वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सभी भाजपा पार्षद बरसात के दौरान और बाद में भी सड़कों पर उतर कर जल भराव खुलवाने व सफाई सुनिश्चित करने का काम करेंगे

Share
Now