सहारनपुर
देहरादून – हाईवे पर कोलकी के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो शातिर बदमाशों को रोके जाने पर उनके द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग की गई तथा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा काउंटर फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी जो मोटरसाइकिल सहित गिर गया। दूसरा बदमाश भाग गया,जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश की पहचान अर्जुन पुत्र सतपाल निवासी इस्माइलपुर थाना कुतुब शेर के रूप में हुई है। यह शातिर किस्म का लुटेरा है। अभी 5 दिन पहले 7 अप्रैल को इसी गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी जिसमें मुठभेड़ के दौरान इसके 2 साथी घायल हुए थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया था।उस मुठभेड़ में आरक्षी अभिषेक भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हुआ था। उक्त अर्जुन अपने एक साथी के साथ वंहा से भागने में सफल हो गया था।तभी से इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सहारनपुर द्वारा 25000₹ का ईनाम घोषित किया गया था। आज एक मुठभेड़ के दौरान इस शातिर ईनामी लुटेरे को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है
25000 /का इनामी सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार…….
