जनपद मुजफ्फरनगर की नगर पंचायत पुरकाजी में चेयरमैन जहीर फारूकी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026 – 2027 के 21 करोड़ आय और 22 करोड़ 47 लाख व्यय का बजट सर्वसम्मति से पास हुए बजट के अलावा आगामी दिनों में पडने वाले ईद और होली के त्योहारों को लेकर तैयारी तथा विकास कार्यों से सम्बन्धित सभी प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुए बोर्ड बैठक में सभी सभासदों को जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं फैमिली आई डी बनवाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दी गई बैठक में 15 में से 13 सभासदों में भाग लिया चेयरमैन जहीर फारूकी ने प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में पुराने कमरों में दीवारों पर टाइल और स्कूल की मरम्मत सही सभी सरकारी स्कूलों के लिए कार्य करने के प्रस्ताव रखे सभी सभासदों ने सभी प्रस्तावों के अपनी सहमति दी बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, लिपिक समर काजमी, विकसित कुमार, रजनेश, फ़ेमिदा, निसार अहमद, इशरत जहां, शाहलम गौड, इस्तखार उर्फ लल्ला, आतिफ खान, शबनम, नदीम अहमद, फरजाना, आजाद फरीदी, आलम कुरैशी ने भाग लिया।


अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर






