Home / Updates / मोबाइल गेम चलाते-चलाते 13 साल के लड़के की मौत बहन बोली रोज फ्री फायर….

मोबाइल गेम चलाते-चलाते 13 साल के लड़के की मौत बहन बोली रोज फ्री फायर….

लखनऊ में एक दर्दनाक हादसे में 13 साल के विवेक कश्यप नाम के लड़के की अचानक मौत हो गई। यह घटना इंदिरानगर थाना क्षेत्र के परमेश्वर एन्क्लेव, शिवाजी पुरम की है। जहां परिवार के मुताबिक, विवेक मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने का शौकीन था और वह घंटों गेम खेला करता था। बुधवार दोपहर वह कमरे में मोबाइल चला रहा था तभी कुछ देर बाद उसकी बहन कमरे में गई तो विवेक बिस्तर पर बेहोश पड़ा था, उसे लगा कि वह सो गया है। बहन ने गेम बंद कर फोन को चार्जिंग पर लगाया और भाई को चादर ओढ़ा दी। थोड़ी देर बाद जब बहन ने विवेक को खाने के लिए उठाया, तो वह बिल्कुल भी रिस्पॉन्स नहीं कर रहा था। घबराई बहन की पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग जुटे और उसे तुरंत लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। परिवार ने बताया कि विवेक रोज रात में 10 से 11 बजे तक गेम खेलता था और इस दौरान किसी से ज्यादा बात नहीं करता था। घरवालों का कहना है कि वह बहुत गुस्से में भी रहता था।

विवेक मूल रूप से सीतापुर के नैमिष ठाकुर नगर का रहने वाला था , उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, परिवार में मां प्रेम कुमारी, तीन बहनें अंजू, चांदनी और पिंकी, और एक बड़ा भाई लक्ष्मण है। विवेक तकरोही इलाके की एक परचून की दुकान पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now