Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महाकाल की नगरी में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म, ढाई घंटे तक गलियों में भटकती रहीं …..

महाकाल की नगरी उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।

बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में सांवराखेड़ी सिंहस्थ बाइपास की कॉलोनियों में ढाई घंटे तक भटकती रही।

इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। वह पूरे आठ किलोमीटर चलती गई। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। उसने पुलिस को बताया- उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ हैं।

तो ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।उसे खून चढ़ाया गया। डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की।

और अब पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है।

फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दे पुलिस टीम 72 घंटे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बाइपास मार्ग से निकले भारी वाहनों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीमें भी इसमें लगी हुई हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है।

एरिया में बच्ची हैवानियत की शिकार हुई है। वह एक व्यक्ति का चावल नाम भी बोल रही है।


वही घटना के सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, ‘ऐसी जघन्य घटना प्रशासन और समाज के माथे पर कलंक है। मैं मुख्यमंत्री से जानना चाहता हूं कि क्या आप सिर्फ चुनाव ही लड़ते रहेंगे और झूठी घोषणाएं ही करते रहेंगे?

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के होते हुए भी मुख्यमंत्री विहीन हो चुका है। अपराधी निरंकुश हैं और जनता परेशान है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़िता को समुचित उपचार के साथ ही एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।’

Share
Now