राजस्थान के जोधपुर में 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की मौत हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया जहरीली गैस या जहर खुरानी से हुई मौत बताई जा रही है। हालांकि मृत्यु का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह देचू थाने के लोड़ता क्षेत्र की घटना है। देचू थाना अधिकारी हनुमानाराम मौके पर पहुंचे हैं। सभी मृतक पाकिस्तान से विस्थापित बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग अचलावता गांव में खेती का काम करते थे। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुटी है।
साथ ही बताया जा रहा है कि इलाके में एक साथ 11 शव मिलने से सनसनी का माहौल है। हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग इसपर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान से आए शरणार्थी बड़े पैमाने पर शरण लिए हुए हैं। कई-कई गांव की लगभग पूरी आबादी ही पाकिस्तानी शरणार्थियों की है। ऐसे में इस मामलेे की जांच पुलिस कर्मियों द्वारा गंभीरता से की जा रही है। लेकिन विस्तृत खबर की अभी भी प्रतीक्षा है।
जोधपुर में 11 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों की मौत।
