Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बोकारो जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष कुमार जी के नेतृत्व में 100 दिवसीय जागरूकता अभियान

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री संतोष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में दिनाक 17.09.2023 से 25.12.2023 तक चलने वाले 100 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान को लेकर आज दिनांक 23.12 2023 को न्याय सदन बोकारो में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें झालसा द्वारा पदत्त विभिन्न प्रकार के विधिक जागरूकता संबंधी किताबो, पम्पलेट इत्यादी के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा था।

साथ ही महिला हिंसा से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन न्याय सदन बोकारों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो एवं जे०एस०पी०एल०एस० के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिस पर महिला से संबंधित हो रही घटनाओ को लेकर चार्चा किया गया। साथ ही लैंगिक अपराध प्रतिषेध संबंधी विषय पर पैनल अधिवक्ता प्रीति द्वारा विशेष जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो, के सचिव, कर्मचारीगण, जे०एस०पी०एल०एस० के डी०पी०एम०, बी०पी०एम०, एस०च०जी० दीदी, डालासा के पी०एल०वी० इत्यादी उपस्थि थे।

साथ ही 2023 का अंतिम मासिक लोक अदालत सिविल कोर्ट परिसर, बोकारो तथा सिविल कोर्ट परिसर तेनुघाट में आयोजन किया गया। जिसमें कुल 30 वादो का निष्पादन किया गया।

उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री नीमा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।

झारखंड व्यवहार न्यायालय रिपोर्ट ‌ नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार

Share
Now