शीर्षक–प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद सदस्य ने जिला मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह के साथ नवगठित जिला कार्यकारिणी की सूची की जारी…

प्रसङ्ग–? जनता दल यूनाइटेड बगहा जिला कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जिलाध्यक्ष सह विधान पार्षद सदस्य भीष्म सहनी ने जिला मुख्य प्रवक्ता राकेश सिंह के साथ नवगठित जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की।कमिटी में नौ उपाध्यक्ष,13 महासचिव और 27 सचिव सहित कुल 88 नेतागण शामिल हैं। इस बार की कार्यकारिणी में पार्टी जे पदाधिकारियों एवं नेतागणों को अलग-अलग जवाबदेही सौंपी गई है। सभी नवगठित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने का टास्क सौंपा गया हैं।राज्य परिषद सदस्यों की सूची में पूर्व सांसद कैलाश बैठा, प्रभात रंजन सिंह और नन्दकिशोर राम का नाम है। नवगठित कमिटी के पदाधिकारियों की सूची इसप्रकार है-उपाध्यक्ष-जयेंद्र सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र उरांव, सूरज सहनी, विजय कुमार पांडे, प्रेमशीला गुप्ता, नौशेर आलम, राकेश राय और सुरेंद्र बैठा महासचिव-इम्तेयाज़ अहमद, लालबाबू पटेल, तेजप्रताप महतो, भूपेंद्र पति तिवारी, जयप्रकाश राम, जितेंद कुशवाहा, ओमप्रकाश शाही, आरती देवी, जयप्रकाश सिंह, महेश्वर काजी, पशुपति गुप्ता, अम्बिका कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद। संगठन प्रभारी सह प्रवक्ता-विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता- पिंटू तिवारी सचिव-संतोष झा, रिंटू राव, अभिषेक कुमार सिंह, माला रौनियार, निर्भय काजी, रामधनी यादव, उपेंद्र तिवारी, आकाश गुप्ता, राजेश कुमार, उपेंद्र पटेल, मुन्ना साह, सुरेंद्र कुमार,पंकज कुशवाहा, उमाशंकर पटेल, अब्दुल गफ्फार, अभिषेक उर्फ कुश बाबू, अमरजीत यादव, लोकेश राम, मेनका कुमारी, मुलायम यादव, जितेंद सिंह, यशवंत प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, अशोक पांडे, राजू मिश्रा, छठु बैठा, वीरेंद्र गुप्ता सहित 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। तीन विधानसभा प्रभारी भी बनाये गए हैं। जिसमे राकेश सिंह बाल्मीकिनगर,इम्तेयाज़ अहमद बगहा और नन्दकिशोर राम रामनगर के विधानसभा प्रभारी होंगे। जिलाध्यक्ष और मौजूद नेतागण द्वारा सभी नवमनोनित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी गयी हैं।एमएलसी सह जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी एवं मुख्य जिला प्रवक्ता राकेश सिंह ने सयुक्त रूप से कहा कि जदयू परिवार व जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक काम करना है।ताकि सभी आपस में मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करें। मौके पर राज्य परिषद सदस्य नन्दकिशोर राम, सवर्ण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह,जिला उपाध्यक्ष जयेंद्र कुमार सिंह, जिला संगठन प्रभारी सह प्रवक्ता विनोद कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी सह कोषाध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, जदयू महासचिव इम्तेयाज़ अहमद व ओमप्रकाश शाही, अब्दुल गफ्फार और वीरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share
Now