बता दें कि अशोक चव्हाण 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महाराष्ट्र उसमें हुआ बड़ा खेल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए हैं, मंगलवार को उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया. इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुल भी मौजूद थे. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि सोमवार को अशोक चव्हान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उस दौरान अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो भाजपा में शामिल होंगे .
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे एक पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपा. भोकर सीट से विधायक चव्हाण कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य भी थे. वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद भी थे.
भाजपा ज्वाइन करने से पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे. चौहान ने पत्रकारों से कहा, “मैं मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय जाकर आज उसमें (भाजपा में) शामिल हो रहा हूं. आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है.”
इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी. चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं. वह 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी थे. उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और वह नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले अशोक चव्हाण का कांग्रेस से इस तरह इस्तीफा देना महाराष्ट्र में पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अशोक चव्हाण का राज्य में बड़ा जनाधार है। अशोक चव्हाण का नाम कांग्रेस के पुराने और दिग्गज नेताओं में नाम शुमार है। कांग्रेस के लिए अशोक चव्हाण को भरना एक मुश्किल काम साबित हो सकता है। चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने के पीछे महाराष्ट्र के ही एक नेता का नाम सामने आ रहा है जिसे लेकर संजय निरुपम ने संकेत दिया है और इससे सनसनी मच गई है।
रिपोर्ट:- अमित कुमार सिन्हा (रांची)