प्रो. हृदय शंकर सिंह बने Glocal University के कुलपति, शिक्षा में लाएंगे नया विज़न…

सहारनपुर:

प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. हृदय शंकर सिंह बने ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर के नए कुलपति

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में भी निभा चुके हैं दायित्व

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. हृदय शंकर सिंह को ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. सिंह शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासन में चार दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं और देश-विदेश के शैक्षणिक मंचों पर उनकी नेतृत्व क्षमता और विद्वता को व्यापक रूप से सराहा गया है। प्रोफेसर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले के निवासी हैं।

डॉ. हृदय शंकर सिंह, कुलपति, ग्लोकल विश्वविद्यालय, सहारनपुर

प्रोफेसर सिंह इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के पहले कुलपति के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रारंभिक विकास चरणों में शैक्षणिक और संस्थागत संरचना की नींव रखी और उसे एक सशक्त शैक्षणिक केंद्र के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के जंतु विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। अपने करियर के दौरान वे प्रतिकुलपति, परीक्षा नियंत्रक तथा सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी नियुक्त रहे।

प्रोफेसर सिंह को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम विकास तथा अनुसंधान परियोजनाओं के क्रियान्वयन में विशेष दक्षता प्राप्त है। वे कई अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संगठनों से जुड़े रहे हैं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कई शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने दर्जन भर से अधिक देशों की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक यात्राएं भी की हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने वैश्विक शिक्षा और नवाचार से जुड़े विविध अनुभव प्राप्त किए हैं।

ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात, प्रोफेसर सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट की और विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य ग्लोकल विश्वविद्यालय को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार, और वैश्विक सहयोग के एक सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना है।”

इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रजिस्ट्रार प्रोफेसर शिवानी तिवारी, अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति निज़ामुद्दीन, प्रतिकुलपति प्रोफेसर जॉन फिनबे, समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने प्रोफेसर सिंह की नियुक्ति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रशासन में चार दशकों से अधिक का अनुभव रखते हैं और देश-विदेश के शैक्षणिक मंचों पर उनकी नेतृत्व क्षमता और विद्वता को व्यापक रूप से सराहा गया है। प्रोफेसर सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले के निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Now