नपाध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर जिला कार्यालय में हुई बैठक में चुनाव को लेकर हुआ विचार विमर्श ललितपुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि निर्धारित की है। जिसको देखते हुए मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। जहां चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विचार विमर्श हुआ। एक एक कर सभी ने अपने सुझाव पेश किए। बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पूरी दम-खम के साथ पीडीए फार्मूले पर चुनाव में उतरेगी। पार्टी के मूल कर्मठ कार्यकर्ता को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समय कम है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। निश्चित तौर पर सपा चुनाव जीतने जा रही है। जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका हैवहीं उन्होंने बूथ अध्यक्षों को वार्ड वार जिम्मेदारी सौंपी है। एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कुल पांच आवेदन आ चुके हैं, जिनमें दो अल्पसंख्यक, दो पिछड़ा वर्ग और एक आवेदन सामान्य वर्ग से हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि आगे आवेदनों की संख्या में और इजाफा होगा इस दौरान जिला महासचिव डॉ शिशुपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मोहन घायल, मोहम्मद अनवर खान, अनुराग खरे, रोहित राठौर, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, जिला सचिव शाकिर अली, जिला सचिव बाबूलाल पाल, नरेंद्र सिंह राजपूत, अरशद मंसूरी, तुलसीराम अहिरवार, हरी सिंह यादव जिजयावन, गोविंद यादव बानोली, गौरव विश्वकर्मा, नीलू रजक, राजेश यादव, चन्दन सिंह पटेल, रामनरेश यादव, मूरत सिंह यादव, पूर्व पार्षद संजय ग्वाला, मोहम्मद आसिफ, शहरोज खान, जितेन्द्र कुशवाहा, चंद्रभूषण सिंह, बल्लू यादव, शैलेन्द्र यादव, केहर यादव, अमन मंसूरी, भरत यादव, रोवन यादव, अजय यादव, दीपक यादव, देशराज सिंह यादव, महेश यादव, अंकित साहू, शिवम् सेन, शिवेंद्र पाल, देवेंद्र पाल, जय सिंह, प्रवीण कुमार, रोहित यादव, प्रमोद इमलिया, राममूर्ति तिवारी, रामसेवक राजपूत, शाहिद अली, निर्भान सिंह, खिलान प्रजापति, प्रमोद, बाबूलाल अहिरवार, महीप अहिरवार, बलराम अहिरवार, पवन निबऊआ, ओमकार सिंह, इंद्रभान सिंह, अजय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला संवाददाता वेदप्रकाश लिटौरिया






