(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Expresw news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
(बलिया)। रसड़ा नगर में इस बार होली का उत्साह कुछ अलग ही देखनों को मिला नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने भव्य होली मिलन समारोह में पूरे नगर को रंगों और उमंग से सराबोर कर दिया इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सभासदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व युवाओं की उपस्थिति रही इस होली मिलन समारोह में जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे, समर्थकों और नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने मंच से सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में सौहार्द बढ़ाने की प्रेरणा देता है पूरा पण्डाल रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर दिखाई दिया लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिए बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता निभाई कई स्थानों पर मिष्ठान और ठंडा की व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन में आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर उत्सव का आनंद लिया नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने अपने संबोधन में नगर के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से रसड़ा नगर निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, सड़क और प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ थाना रोड देर शाम तक रंगों और उल्लास से गूंजता रहा
इस भव्य होली मिलन समारोह ने न केवल त्योहार की खुशियों को दोगुना किया, बल्कि नगर में एकता और सामाजिक समरसता का मजबूत संदेश भी दिया







