श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है ।
अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन सवेरा” के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 19.05.2026 को चैकिंग के दौरान नशा तस्कर अभियुक्त मुस्तकीम पुत्र जमशैद निवासी ग्राम देवला थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को प्रभात टाकिज की पार्किंग के पीछे से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 155 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 111/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
मुस्तकीम पुत्र जमशैद निवासी ग्राम देवला थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरण –
155 ग्राम अवैध चरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उ0नि0 श्री महेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
- है0का0 738 विनोद कुमार थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर
- है0का0 538 प्रदीप कुमार थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर ।
रिपोर्ट Naim.sagar






