बेंगलुरु में आज ‘कॉकरोच पार्टी’ के बैनर तले एक अनोखा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। प्रदर्शन में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज के शामिल होने की बात कही जा रही है।आयोजकों ने इस प्रदर्शन को सत्ता के खिलाफ जनआवाज से जोड़ते हुए इसे ‘चप्पल प्रदर्शन’ का नाम दिया है। कार्यक्रम से पहले सामने आए संदेशों में कहा गया है कि सत्ता भले ही सरकार के पास हो, लेकिन सड़कें जनता की हैं और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई इन्हीं सड़कों से लड़ी जाएगी।प्रदर्शन को लेकर बेंगलुरु में राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है। आयोजकों के बयानों और कार्यक्रम में संभावित रूप से शामिल होने वाले चेहरों के कारण इस प्रदर्शन पर लोगों की नजर बनी हुई है।अब सवाल यह है कि ‘कॉकरोच पार्टी’ का यह अनोखा प्रदर्शन कितना बड़ा रूप लेता है और इसमें शामिल होने वाले नेता एवं सार्वजनिक चेहरे सरकार के खिलाफ किस तरह अपनी बात रखते हैं।फिलहाल बेंगलुरु में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल तेज है।





