Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड रोडवेज की बसें चलनीं शुरू हो गई गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए !

कोरोना काल के बाद आखिरकार उत्तराखंड अनलॉक की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बसें चलनीं शुरू हो गई हैं।

अभी फिलहाल बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जा रही हैं।

परिवहन निगम और सरकार बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू करने की कोशिशों में लगी हुई है।

जिसके बबाद अब हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के अनुसार देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जा रहा है।

यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जा रहीं हैं। सवारियों की उपलब्धता पर ही बस संचालन निर्भर करेगा।

Share
Now