उत्तराखंड पुलिस ने 51 अपराधी किए इनामी घोषित - Express News Bharat
September 28, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

उत्तराखंड पुलिस ने 51 अपराधी किए इनामी घोषित

उत्तराखंड में अलग अलग अपराधों में लिप्त 51 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने इनाम घोषित किया है। साथ ही नए गैंगों का भी पता लगाया जा रहा है। जबकि पुराने गैंग के करीब 130 सदस्य भी सक्रिय हैं।  पुलिस अपराध पर अंकुश के लिए गैंगों के चिन्हींकरण और धरपकड़ का विशेष अभियान चला रही है। जिसके तहत ये जानकारियां सामने आयी हैं। डीजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर 31 जनवरी तक ये विशेष अभियान सभी जिलों में चलेगा। अभियान की समीक्षा के दौरान डीजी कानून व्यवस्था ने ज्यादा से ज्यादा गैंग सदस्यों को पकड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी पुलिस रिकार्ड में 42 गैंग हैं। जिनके 330 सदस्यों में से 56 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है, 130 सदस्य सक्रिय और 144 सदस्य शान्त हैं। 75 सदस्य वर्तमान में जेलों में हैं। इस दौरान 7 गैंगों को डी-लिस्ट किया गया है और इनके कुल 52 सदस्यों की निगरानी बन्द की गई है। 
 

Share
Now