राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी: - Express News Bharat
September 28, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

राज्यपाल बनने के बाद पहली बार गृह प्रदेश पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी:

महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। .

देहरादून, । मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सुरक्षा व्यवस्था में उनका काफिला देहरादून बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गया। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नैनीताल सांसद रहे भगत सिंह कोश्यारी को केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। राज्यपाल बनने के बाद वह वीरवार को पहली बार अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड पहुंचे।

एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, उत्तराखंड विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेश टंडन, उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान, तहसीलदार शूरवीर सिंह राणा, भाजपा नेत्री आशा कोठारी, एडवोकेट अजय बहुगुणा व नरेंद्र कुमार ने उनकी अगवानी की। 

Share
Now