June 5, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

यूपी में सीएम योगी कैबिनेट का विस्तार, 23 नए मंत्री शामिल,

लखनऊ: काफी लंबे समय बाद आज योगी आदित्यनाथ मंत्रिपरिषद में पहला बड़ा विस्तार किया गया है. 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है. 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 2 क्षत्रिय, 2  जाट, 1 गुर्जर,  3 दलित, 2  कुर्मी, 1  राजभर, 1  गडरिया, 3 वैश्य, 1 शाक्य और 1 मल्लाह हैं.

इनको किया शामिल: 
इसमें महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वहीं नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली. राज्यमंत्री के रूप में अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल शपथ ली. 

कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी संभावना:  
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज ही मुख्यमंत्री योगी विभागों का भी बंटवारा कर सकते हैं. वहीं कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी संभावना है. साथ ही सीएम योगी आज शाम 4 बजे नए मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि नए मंत्रियों के सामने सरकार का एजेंडा रखा जाएगा. इसके बाद सीएम योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

Share
Now